फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी नगर निगम में हुआ दंगल, तोड़ी गई मेयर की कुर्सी

Sat, 24 Mar 2018 09:33 PM IST
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला टीवी/ वाराणसी

वाराणसी नगर निगम में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर सदन में शुरू हुआ हंगामा सड़क तक पहुंच गया। हंगामें के दौरान सदन के बाहर चौकाघाट चौराहे पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। उग्र समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
दरअसल, शनिवार को नगर निगम में कार्यकारिणी का चुनाव होना था जिसे बीजेपी के एक पार्षद की पत्नी की मौत के बाद स्थगित कर दिया गया। विपक्ष शनिवार को ही चुनाव कराने पर अड़ गया जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ। हंगामे में मेयर मृदुला जायसवाल की गाड़ी के शीशे भी तोड़े गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें