वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने बुधवार को बच्चों की क्लास ली। जिलाधिकारी ने मोहल्ला क्लास में बच्चों से कई सवाल भी पूछे, जिनके उन्होंने सही जवाब भी दिए। सारे प्रश्नों का जवाब सही मिलने पर डीएम ने शिक्षिका रंजना देवी की सराहना की। इस दौरान उन्होंने आईएचसीआई केंद्र का उद्घाटन किया।