वाराणसी के प्राचीन पंचरत्न मंदिर से डेढ़ सौ साल पुरानी डेढ़ फीट की श्रीकृष्ण की अष्टधातु मूर्ति चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया की मंदिर के पास के होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उन्हें चोर अपने जैकेट में मूर्ति छुपाकर ले जाते दिखे हैं। चोरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही ये चोर पुलिस के शिकंजे में होंगे।