वाराणसी के यूपी कॉलेज में सोमवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। कॉलेज में मौजूद लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो युवकों ने कॉलेज के मेन गेट पर एक छात्र पर गोलियां बरसा दीं। आनन-फानन में घायल छात्र को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। घायल छात्र को चार गोली मारी गई है, तीन गोली हाथ में और एक गोली कमर में लगी है। गोली मारने वाला यूपी कालेज का पूर्व महामंत्री बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। हालांकि घायल छात्र ने किसी भी रंजिश से इंकार किया है।वहीं, घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में आक्रोश है।