बीएचयू में विश्वनाथ मंदिर के पास छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कृषि विज्ञान विभाग के छात्र राहुल कुमार को कुछ छात्रों ने पीट दिया। इससे नाराज कृषि विज्ञान विभाग के छात्रों ने मंदिर परिसर के आसपास जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने दुकानें भी बंद करा दी और चक्काजाम किया। कृषि विज्ञान विभाग के छात्रों का आरोप है कि बिड़ला छात्रावास के कुछ छात्रों ने राहुल कुमार की पिटाई की। उन्होंने पिटाई करने वाले छात्र को पकड़कर प्राक्टोरियल बोर्ड को सौंप दिया।