फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दंगाइयों को चेतावनी,दंगा किया तो 7 पीढ़ी करेगी भरपाई

Sun, 17 Oct 2021 02:22 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले  साल से उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पहले उत्तर प्रदेश को पहचान दंगाइयों की दंबगई थी पर अब ऐसा नहीं है। उन्होनें कहा कि पहले  त्योहारों को अंधेरे में धकेल दिया जाता था पर पिछले साढे़ 4 वर्ष में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ जिससे प्रदेश प्रगति की ओर है।  दंगाइयों को चेतावनी देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा अगर कोई दंगा करता है तो उसकी सात पीढ़ियां उसकी भरपाई करेंगी। 
विपक्षियों पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब पर्व त्यौहार आते थे और व्यापार का समय होता था तब उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया जाता था और अब प्रदेश में कानून का राज है और  उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें