फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश :सुपरहिट हुआ अखिलेश का नया नाम 'छोटे नेताजी', पोस्टर लगने पर होने लगे सियासी चर्चे

Sat, 17 Dec 2022 06:24 PM IST
विभा पांडेय वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

मैनपुुरी उपचुनाव के दौरान शिवपाल सिंह यादव अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे..और तब शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को एक नया नाम दे दिया था...अखिलेश यादव के एक भाषण का संदर्भ देते हुए शिवपाल सिंह यादव का कहना था कि “अखिलेश ने करहल में कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसा कोई नेता नहीं है....लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मैनपुरी और सैफई के लोग उन्हें बड़े मंत्री कहा करते थे...और मुझे छोटे मंत्री....अब मैं चाहता हूं कि आप सभी लोग अखिलेश को छोटे नेता जी कहकर पुकारें.” तब से यूपी की राजनीति में यही नाम सुर्खियों में बन गया है..शिवपाल का दिया नाम सपा कार्यकर्ताओं को खूब पंसद आया है...छोटे नेता जी नाम के पोस्टर-बैनर भी लगने लगे हैं. इस नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें