फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर लिंक भेजकर और निवेश के जरिए करते थे ठगी, आजमगढ़ साइबर पुलिस ने 15 को दबोचा | UP Crime News

पीएम किसान योजना के नाम पर एपीके एप, ई-चालान लिंक भेजकर और निवेश योजनाओं के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। थाना साइबर क्राइम की टीम ने गिरोह के 15 सदस्यों को 7 दिसंबर को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने देश में अलग-अलग जगहों से अब तक करीब 110 करोड़ रुपये की ठगी की है। ठगी की इस रकम को आरोपी क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते थे। गिरोह का अंतरराष्ट्रीय लिंक भी मिला है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 18 नवंबर 2025 को पीड़ित करन गुप्ता के व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना का एपीके लिंक भेजा गया था, जैसे ही करन गुप्ता ने लिंक पर क्लिक कर एप को इंस्टॉल किया। ठगों ने उनके मोबाइल को हैक कर बैंक खाते से 7.77 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 30 नवंबर को आरोपी परवेज अंसारी और मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों से जानकारी मिली कि गिरोह का सरगना समद उर्फ इमरान अपने साथियों के साथ लखनऊ में किसी बड़े साइबर फ्रॉड की योजना बना रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें