नीतीश कुमार के फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हो जाने के बाद विपक्षी गठबंधन से जुड़े सभी दलों को बेशक झटका लगा है, लेकिन स्थानीय सपा नेता काफी खुश हैं। वजह यह कि इंडिया गठबंधन से बाहर होते ही नीतीश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर पूर्णविराम लग गया है। अब स्थानीय सपा नेताओं को ही यहां से मौका मिलने की उम्मीद है