अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पूरे देश की पुकार है कि मैं सक्रिय राजनीति में आऊं। मैं देश के लोगों के लिए हमेशा निकलता हूं। लोगों के बीच में रहता हूं। समाज के लिए काम करता हूं। रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी कहा कि 1999 से अमेठी में प्रचार किया और 2004 में भारी बहुमत से सोनिया गांधी को विजयी बनाया है।