वरुण गांधी का क्या होगा राजनीतिक भविष्य? पीलीभीत लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद अब क्या करेंगे वरुण गांधी? लोकसभा चुनाव के बाद वरुण गांधी का सियासी भविष्य क्या होगा? दरअसल, इन कयासों को लेकर अब चर्चाएं इसलिए भी तेज हो गई है, क्योंकि बीते दिनों ऐसी ख़बरें सामने आई थी बीजेपी ने उन्हें रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, जो उन्होंने ठुकरा दिया। बता दें कि, इससे पहले वह पीलीभीत में सीएम योगी और पीएम मोदी की चुनावी रैली से भी गायब थे। जिसके बाद से अब कहा जा रहा है कि टिकट कटने के बाद वह बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और वो कभी भी बीजेपी पार्टी से अलग हो सकते हैं। तो वहीं, अब वरुण गांधी के सियासी भविष्य को लकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है। इस बीच, वरुण गांधी की मां और सुल्तानपुर से बीजेपी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने बेटे के सियासी भविष्य को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है।