क्या अमेठी लोकसभा सीट पर फिर से होंगे चुनाव? क्या किशोरी लाल शर्मा की एक गलती कांग्रेस पर पड़ेगी भारी? क्या अमेठी में स्मृति ईरानी को हराने वाले नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा की बढ़ सकती है मुश्किलें? दरअसल, यह सभी सवाल इसलिए उठ रहे है क्योंकि, बीते कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि, कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा के नॉमिनेशन फॉर्म में बड़ी गलती आई सामने है, जिसके बाद से कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में अमेठी के कांग्रेस सांसद की मुश्किलें बढ़ सकती है। तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, आखिर किशोरी लाल शर्मा के नॉमिनेशन फॉर्म में ऐसी कौन सी गलती सामने आई है, जिससे अब हंगामा मच गया हैं।