2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे बड़े सामाजिक अभियानों में से एक की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से शुरू हुआ 'समरसता संकल्प अभियान' सिर्फ संत रविदास की 650वीं प्रकाश जयंती का आयोजन नहीं, बल्कि दलित और ओबीसी समाज तक अपनी पहुंच को और मजबूत करने की बड़ी राजनीतिक कवायद भी माना जा रहा है।