पूरे देश की चर्चित संसदीय सीटों में शुमार अमेठी लगातार सुर्खियों में बना हुई है। वजह, 2019 से पूर्व तक गांधी परिवार की गढ़ मानी जाने वाली सीट पर करीब 55 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज करने वाली स्मृति इरानी एक बार फिर मैदान में हैं। उनका मुकाबला किससे होगा, यह अभी तय नहीं हो सका है।