प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय करने और मैनपुरी सीट पर उपचुनाव जिताने के बाद समाजवादी पार्टी की राजनीति में शिवपाल सिंह यादव का कद बढ़ गया है। वह प्रमुख भूमिका में आते हुए नजर आ रहे हैं। शिवपाल के लखनऊ पहुंचते ही राज्य में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की भीड़ उनके घर आने लगी है। कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों का फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे। हालांकि, आरक्षण को लेकर प्रदेश में निकाय चुनाव की तस्वीर उलझी हुई है पर इस पर जल्द ही कोर्ट से निर्णय होने की उम्मीद है। टिकटों के दावेदार भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।