कटरा मोहल्ले में महिला और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फौज में तैनात पति ने कई बार फोन मिलाया न उठने पर मुन्नी खेड़ा गांव में रहने वाले परिजनों को सूचना दी। भाई ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया न खुलने पर छत के रास्ते अंदर पहुंचा। कमरे में तीनों मृत पड़े थे। यह देख कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच की, प्रारंभिक जांच में बेड के पास अंगीठी रखी मिली है। धुएं से दम घुटने से मौत का अनुमान लगाया जा रहा है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी आलोक सिंह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। मौजूदा समय में वह लद्दाख में तैनात हैं।