सीताराम कालोनी स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को वसंतोत्सव मनाया गया। इस दौरान 125 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दूर से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गायत्री शक्तिपीठ बालू घाट के व्यवस्थापक आरसी गुप्ता के नेतृत्व में गायत्री शक्तिपीठ बालू घाट में वसंतोत्सव मनाया गया। 125 यज्ञोपवीत संस्कार, 78 गुरु दीक्षा संस्कार, 50 विद्या आरंभ संस्कार, 45 जन्म दिवस संस्कार, पांच विवाह व पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संस्कार कराए गए। हवन कुंड में सात सौ से अधिक लोगों ने आहुतियां डालीं। नगर के अलावा उन्नाव, लखनऊ, कानपुर समेत अन्य जिलों से लोग यहां पहुंचे। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, आरपी गुप्ता, संग्राम सिंह, रमेश सिंह, सदाशिव त्रिपाठी, दया साहू, सुमन साहू व रीना गुप्ता आदि मौजूद रहीं।