फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शुक्लागंज में दूसरे दिन चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ईओ से महिला बोली- थाना नहीं…तुम थाने के बाप को बुला लाओ

शुक्लागंज में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गंगा घाट द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरा दिन था। दोपहर 2:30 बजे से नगर के नवीन गंगा पुल ढाल से राजधानी मार सब्जी मंडी तक सड़क के दूसरे छोर पर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा जब कोतवाली गंगा घाट गेट के पास पहुंचे, तो वहीं पर एक बिजली मिस्त्री द्वारा कोतवाली के गेट के पास ही किए गए अतिक्रमण को हटवाने लगे। इस दौरान अचानक एक महिला आई और अधिशासी अधिकारी से बोली, तुम थाना नहीं, थाने के बाप को बुला लाओ , यह सुन ईओ भी स्तब्ध रह गए। ईओ ने और पालिका कर्मियों को बुलाकर अतिक्रमण हटाने की बात कही। खास बात यह रही कि जिस वक्त महिला अधिशासी अधिकारी को बार-बार यह बात कहती रही उस वक्त गंगा घाट पुलिस मौके पर मौजूद रही। लेकिन इस संबंध में कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें