फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का हत्यारा पकड़ से दूर, परिजनों ने किया जाम लगाने का प्रयास

शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Jul 2025 09:57 PM IST

सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ले में दोस्ती से इन्कार करने पर हुई युवती की हत्या में 32 घंटे बाद भी हत्यारे के पकड़े न जाने से नाराज परिजनों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मिल शव रख जाम लगाने का प्रयास किया। कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और गिरफ्तारी के लिए टीम लगी होने की बात कही। आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद परिजन शांत हुए और जाजमऊ घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया। आदर्शनगर मोहल्ले में परिवार सहित ननिहाल में रह रही 23 साल की युवती की शनिवार सुबह 11 बजे अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बंधूखेड़ा निवासी दिलीप ने चाकू से हत्या कर दी थी। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव घर ले आए थे। मृतका के परिवार में दो सदस्य भाकियू से जुड़े होने से अन्य कार्यकर्ता रविवार सुबह मृतका के घर पहुंचे और अंतिम संस्कार से पहले आरोपी गिरफ्तारी की मांग के साथ जाम लगाने का प्रयास किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें