उन्नाव जिले में जिला प्रशासन, अमर उजाला फाउंडेशन और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर तहसील परिसर में दिव्यांग मेला का आयोजन किया गया। मेले में सभी 16 विकास खंडों से आए 1686 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। इसके बाद अलग-अलग काउंटरों पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने, जीवन सहायक उपकरण के लिए परीक्षण किया गया।