फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक चालकों ने हाईवे पर लगाया जाम, करीब एक घंटे ठप रहा यातायात

अमहट, सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार सुबह ट्रक चालकों ने करीब एक घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। रानीगंज स्थित गोराबारिक पोस्ट ऑफिस के सामने चेकिंग के दौरान रुपये लेने के बाद भी चालान किए जाने से नाराज एक ट्रक चालक ने अपना वाहन सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद उसके समर्थन में अन्य ट्रक चालकों ने भी अपने वाहन सड़क पर खड़े कर दिए। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। ट्रक चालकों ने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान संबंधित एआरटीओ द्वारा रुपये लिए गए इसके बावजूद चालान कर दिया गया। इससे नाराज चालकों ने सड़क पर वाहन खड़े कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। चालकों का कहना था कि यदि चालान ही करना था तो रुपये क्यों लिए गए। सुबह 10:15 बजे से 11:15 बजे तक लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगने से राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और यातायात सुचारु हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें