फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत, आठ घायल, हादसा नहीं... साजिश बता रहे परिजन

जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कूरेभार से पीढ़ी की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे में बझना गांव निवासी चंदन शर्मा (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार हादसा सामान्य नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश प्रतीत होता है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। मृतक चंदन शर्मा एक मध्यमवर्गीय परिवार से थे और घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में मातम पसरा है। हर कोई गमगीन नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें