फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Sultanpur: गोकशी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो घायल

ishwar ashish Updated Sun, 08 Jun 2025 08:51 AM IST

सुल्तानपुर के बंधुआंकला और अखण्डनगर थानाक्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशी के आरोपियों के पैर में गोली लगी। जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एएसपी अखंड प्रताप ने बताया कि पुलिस को शनिवार की रात जानकारी मिली कि गोकशी के आरोपी दो लोग मोटर साइकिल पर सवार होकर हसनपुर जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी मोहसिन के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल पहुंचाया। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। दूसरी घटना अखण्डनगर थानाक्षेत्र के दाखवा मिश्रीपुर के पास हुई। यहां पुलिस ने गोकशी के आरोपी इस्माइल और तैय्यब को कमियापुर नहर के पास मोटर साइकिल रोकने को कहा तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी तैय्यब के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला। एसपी कुंवर अनुपम ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें