फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर: सब्जी मंडी से व्यापारी हटाने का विरोध, कांग्रेस नेता वरुण मिश्र ने खोला मोर्चा

सुल्तानपुर शहर की सब्जी मंडी में व्यापारियों के कथित उत्पीड़न को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता व पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी वरुण मिश्र ने नगरपालिका परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वरुण मिश्र ने आरोप लगाया कि नगरपालिका व्यापारियों को मंडी से जबरन हटाकर अपने उद्योगपति मित्रों को बसाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी का मामला है और व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय सभासद और चेयरमैन को भी आड़े हाथों लिया। वरुण मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने व्यापारियों के हित में जल्द फैसला नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें