फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कुपवाड़ा में बलिदान जवान अखिलेश शुक्ला को नम आंखों से विदाई, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से बलिदान हुए सेना के जवान अखिलेश शुक्ला को शुक्रवार को उनके पैतृक गांव में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। अलीगंज के पास मझना गांव में जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, शोक की लहर दौड़ गई। अयोध्या से पहुंचे डोगरा रेजिमेंट के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को कंधा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। हर आंख नम थी, लेकिन दिलों में वीर सपूत के प्रति गर्व भी झलक रहा था। “भारत माता की जय” और “अमर रहे” के गगनभेदी नारों के बीच लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। पूरा क्षेत्र शहीद के सम्मान में भावुक और गर्वित नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें