फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में टली सुनवाई, 15 अप्रैल की तिथि तय

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बृहस्पतिवार को गवाह के नहीं आने से सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि तय की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर वर्ष 2018 में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसके विरोध में कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद कोर्ट में दायर किया था। बृहस्पतिवार को मामले में गवाह से जिरह होनी थी, लेकिन परिवादी के अधिवक्ता ने गवाह के बीमार होने के कारण अर्जी देकर मौका देने की मांग की। कोर्ट ने मौका अर्जी स्वीकार कर अगली सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि तय कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें