फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Sultanpur: जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों का आरोप- जहर का इंजेक्शन देकर मारा

सुल्तानपुर जिला कारागार में पॉक्सो के मामले में सजा काट रहे एक पचास वर्षीय बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल के सिपाही बंदी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शव को मर्चयुरी में रखाया गया है। वहीं जेल प्रशासन ने परिजनों को मौत की सूचना दी है। जानकारी के अनुसार कादीपुर के राईबीगो गांव निवासी बंदी राम मूरत (50) पुत्र श्यामलाल लगभग एक वर्ष पूर्व पॉक्सो के एक मामले में जेल में सजा काटने के लिए पहुंचा था। गुरुवार शाम 5 बजे एकाएक उसकी हालत बिगड़ी। जेल प्रशासन ने उसे सिपाही दुर्गेश और अजय के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें