फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: अवैध वसूली पर बिफरे ई रिक्शा चालक, नगर पालिका का किया घेराव

अवैध वसूली के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को ई-रिक्शा चालकों ने अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टेशन से लेकर नगर पालिका गेट तक चालकों ने जुलूस निकालकर नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के कक्ष के सामने ई-रिक्शा चालकों ने धरना दिया। कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में चालकों ने अपनी तीन प्रमुख मांगें प्रशासन के सामने रखीं जिसमे ई-रिक्शा चालकों से की जा रही अवैध वसूली तुरंत बंद हो। वसूली का जिम्मा संभाल रहे पप्पू अंडा का ठेका तत्काल रद्द किया जाए। चालकों की लिखित सहमति के बिना दोबारा वसूली न की जाए। चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें