फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: विधायक पर हत्या की साजिश का आरोप, एसपी से शिकायत पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने वायरल ऑडियो पेन ड्राइव में सौंपा, फोरेंसिक जांच की मांग

सुल्तानपुर: भाजपा विधायक विनोद सिंह पर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह और उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह उर्फ मोनू सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। मोनू सिंह ने सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने वायरल ऑडियो की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी है। शिकायत के मुताबिक, छह अगस्त को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से एक ऑडियो वायरल होने की जानकारी मिली। मोनू सिंह का दावा है कि ऑडियो में विधायक की आवाज में एक महिला से सोनू-मोनू को खत्म करने और उनकी हत्या कराने की बात कही जा रही है। उन्होंने ऑडियो की आवाज और सत्यता की विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच कराने की मांग की है। शिकायत में मोनू सिंह ने अपनी और भाई की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा है। उन्होंने प्रयागराज और नौ जुलाई 2024 को अयोध्या न्यायालय परिसर में हुए हमलों का भी उल्लेख किया है। आरोप लगाया कि अयोध्या की घटना में विधायक विनोद सिंह नामजद आरोपी हैं। एआई से बने ऑडियो के दावे पर दी जांच की चुनौती मोनू सिंह ने ऑडियो के एआई से तैयार होने के दावे पर कहा कि संबंधित व्यक्ति अपना वॉइस सैंपल देकर फोरेंसिक जांच करा सकता है। जांच में ऑडियो गलत पाए जाने पर उसे वायरल करने वालों के खिलाफ भी एफआईआर होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें