फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर: पुराना घर तुड़वाने के दौरान हुआ हादसा, मलबे में दबकर हुई किशोर की मौत

सुल्तानपुर के बंधुआकला के कैथन का टोला में सोमवार दोपहर जर्जर कोठरी के मलबे में दबकर अमन (14), मनोज (22), मुन्नू (40) और आर्यांश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उपचार के दौरान अमन की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। गांव में धनराजी का जर्जर कोठरी गिराई जा रही थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहीं खड़े होकर कोठरी गिराए जाने का नजारा देख रहे थे। दोपहर करीब दो बजे हादसा हो गया। ग्रामीणों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला और सीधे ट्रामा सेंटर लेकर गए। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। धनराजी पत्नी स्व0 भभूति राज को मुख्यमंत्री आवास का आवंटन हुआ था। आवास का निर्माण करने के लिए धनराजी अपना पुराना घर तुड़वा रही थी। हादसे में कोई भी मजदूर घायल नहीं हुआ है अगल-बगल के परिवारों के लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बंधुआ कला थाना इंचार्ज विजय कुमार सिंह ग्राम प्रधान महताब आलम आदि लोग मौके पर पहुंचे। मृत बालक अमन भी पड़ोसी का लड़का था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें