फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: मध्य प्रदेश के सीएम के ससुर का निधन, सुल्तानपुर से रीवा ले जाया जा रहा शव, कल होगा अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वयोवृद्ध ससुर ब्रम्हादीन यादव का मंगलवार रात निधन हो गया। सुल्तानपुर शहर के विवेकानंद नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने 98 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस लिया। यहां से उनका पार्थिव शव रीवा के लिए एम्बुलेंस से ले जाया जा रहा है। बता दें कि ब्रम्हादीन यादव का स्वास्थ्य 27 जून की रात्रि में बिगड़ गया था। उन्हें सांस व पेट से सम्बंधित बीमारी के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में एडमिट कराया गया था। 28 जून को उनकी बेटी एमपी सीएम की पत्नी सीमा यादव अपनी पुत्री के साथ उन्हें देखने पहुंची थी। फिर वे वापस लौट गई थी। इसके बाद 30 जून को हालत में सुधार के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। बता दें कि वर्ष 2023 में ब्रम्हादीन यादव की पत्नी का निधन हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें