फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में शाकिब की हत्या का खुलासा, जमीन की लालच में साले ने साथियों के साथ मिलकर मार डाला था

सुल्तानपुर में कोतवाली नगर के लोलेपुर चौहानी में दो अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, हाईवे किनारे स्थित पांच बिस्वा जमीन के लालच में शाकिब की उसके साले समेत चार लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी साले समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसपी चारू निगम ने शनिवार को बताया कि मो. साकिब (25) मूल रूप से गोसाईंगंज के फरीदीपुर का रहने वाला था, लेकिन बचपन से ही वह लोलेपुर चौहानी स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। तीन अगस्त को उसका शव जल निगम के एसटीपी प्लांट में मिला था। मृतक के पिता सहबान की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमें लगातार सुरागरसी-पतारसी में जुटी थीं। शनिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड से जुड़े चार आरोपी चौहानी से बाईपास जाने वाली सड़क पर विनोबापुरी के सामने महुए की बाग में बैठे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शाकिब की गला दबाकर हत्या करने और शव तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने हत्यारोपी कोतवाली देहात के नकराही निवासी सलमान अहमद, लोलेपुर निवासी मो. हुसैन, मो. जीशान व साकिब के सगे साले कोतवाली देहात के नेकराही निवासी सलमानुल हक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें