यूपी के सुल्तानपुर में मार्च महीने के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म है। वहीं सोमवार सुबह से चलने वाली पछुआ हवाएं किसानों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। क्षेत्र के किसानों का मानना है कि अगर पछुआ हवाएं चलनी बंद नहीं हुई तो इसका सीधा असर गेहूं सरसों और चने के उत्पादन पर पड़ेगा। तापमान अधिक होने और पछुआ हवाओं के चलते खेतों की नमी तेजी से गायब होगी और फैसले सूखने लगेगी जिसके चलते पकाने की स्थिति में दाने सिकुड़ना शुरू हो जाएंगे। इसका सीधा असर फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा। गेहूं की फसल में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई की जरूरत है लेकिन किसानों को सबसे अधिक ध्यान देना होगा कि पानी की मात्रा खेतों में अधिक न होने पाए नहीं तो तेज हवाओं के चलते फसल के गिरने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।