फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में लाठी से पीट-पीटकर किराना व्यापारी की हत्या

यूपी के सुल्तानपुर में लाठी से पीट-पीटकर किराना व्यापारी की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव दुकान के सामने पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवाढ़ बाजार की है। यहां व्यापारी राकेश गुप्ता (45) की हत्या की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, राकेश के सिर पर लाठी से वार किया गया था। शव के आसपास खून फैला था। हत्या की खबर पर कोतवाल श्याम सुंदर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। कोतवाल श्याम सुंदर ने बताया कि राकेश रात में दुकान के सामने ही सो रहा था। प्रथमदृष्टया लाठी से वार करके हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें