फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग की

यूपी के सुल्तानपुर में फर्जी मुकदमे के खिलाफ ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करके निर्दोषों को न्याय दिलाने की मांग की। दोस्तपुर थाना क्षेत्र की ग्राम प्रधान रागिनी निषाद ने बताया कि 14 मार्च को होली के दिन गांव में हुए एक विवाद में पुलिस ने निषाद समाज के निर्दोष लोगों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर ली। गांव निवासी सिकंदर, श्रवण, राहुल और यशवंत शराब के नशे में उनके घर के पास आए। गाली-गलौज करते हुए पड़ोसी लल्लू से मारपीट करने लगे। जब कृष्ण कुमार, देवर पवन कुमार, रमाशंकर और फूलचंद बीच-बचाव के लिए गए तो उन्हें अनुसूचित जाति उत्पीड़न के फर्जी केस में फंसा दिया गया। ग्राम प्रधान ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें