फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बेटे ने ईंट से कूचकर पिता को मार डाला, बचाने आई बहन पर भी किया हमला

यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की रात शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता की हत्या कर दी। बचाने आई बहन को ईंट से मारकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के केनौरा गांव की है। गांव निवासी हृदयलाल (55) और उसकी बेटी घर पर थी। उनकी पत्नी विमला (50) घर से बाहर गई थीं। इसी बीच बेटा श्रवण नशे में धुत होकर घर आया। किसी बात को लेकर पिता से कहासुनी होने लगी। श्रवण ने ईंट से पिता पर हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। श्रवण की बहन अमीषा (18) ने पिता पर हमला करते देखा तो वह भागकर उन्हें बचाने आई। इस पर आरोपी ने उस पर भी ईंट से हमला कर दिया। वह बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर कुछ ही देर में हृदयलाल की सांसें थम गईं। वहीं बेटी का इलाज चल रहा है। मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें