फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजफाश: आजमगढ़ के बदमाशों ने सराफा व्यवसायी से लूटे थे 25 लाख के जेवरात

ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2024 05:37 PM IST

सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव के पास छह नवंबर की शाम सराफा कारोबारी सुरेश सोनी के साथ हुई 25 लाख की लूट का मंगलवार को राजफाश कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि आजमगढ़ के मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद मिर्जा अरबाज उर्फ डॉक्टर, शाकिब नाई और गोसाईगंज के अजीजपुर के तौसीफ व दो अन्य बदमाश ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से अरबाज, शाकिब और तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। तौसीफ ने सराफा व्यवसायी की रेकी की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए चारों बदमाशों को आजमगढ़ से बुलाया गया था। अन्य दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से 45 ग्राम सोना और साढे तीन किलो चांदी बरामद की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें