फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के अखनूर में ड्यूटी के दौरान सेना के जवान का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर तो मची चीख पुकार

यूपी के सुल्तानपुर निवासी भारतीय सेना में तैनात भूपेंद्र कुमार सिंह (41) का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। सोमवार की रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। भूपेंद्र कुमार सिंह गोसाईगंज क्षेत्र के बरुई गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में वह जम्मू के अखनूर सेक्टर के ऑर्डिनेंस डिपो में तैनात थे। बताया गया कि शनिवार की रात ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह उनकी सांसें थम गईं। सोमवार रात पार्थिव शरीर घर पहुंचा। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात पत्नी रूबी सिंह के पास सेना के अधिकारियों का फोन आया। उन्हें बताया गया कि तबीयत खराब होने पर भूपेंद्र कुमार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह करीब 09 बजे उनकी सांसें थम गईं। खबर मिली तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें