फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोमती नदी से निकलकर गांव पहुंचा घड़ियाल, लोगों में दहशत

सुल्तानपुर में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से गुजरी गोमती नदी के जगदीशपुर गांव के पास अचानक करीब 10 फीट लंबा घड़ियाल अचानक दिखा। ग्रामीणों के मुताबिक घड़ियाल नदी से निकल आया। घड़ियाल देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घड़ियाल निकलने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। घड़ियाल इधर-उधर घूमता रहा। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से घड़ियाल का मुंह रस्सी से बांध दिया। जानकारी मिलने के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें