यूपी में बदहाल सरकारी स्कूलों के बारे में तो आप आए दिन सुनते ही होंगे। आज हम आपको लेकर चलेंगे सुलतानपुर, जहां के नारायणपुर गांव में एक ऐसा स्कूल है जो बच्चों को अपनी तरफ खिंचता है। बाहर से देखने में रेलगाड़ी लगने वाला ये स्कूल इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।