UP By Election 2024: उपचुनाव से पहले राज्य में पार्टियों के बीच में पोस्टर वॉर भी चल रहा है। ऐसे में सपा और भाजपा एक दूसरे को पोस्टर के जरिए निशाना साध रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'बंटेंगे तो कटेंगे' से शुरू हुआ बयानबाजी का दौर अब और तीखा होता जा रहा है।