फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धीरे चलोगे तो पहुंचोगे घर द्वार, तेज चलोगे तो जाओगे हरिद्वार..., यातायात माह का हुआ आगाज

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Nov 2024 04:32 PM IST

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को जिले में यातायात माह का आगाज किया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने जागरुकता वैन व रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस माह के दौरान हादसों में कमी के लिए विशेष जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होगी। नगर से सटे गेंगुआर स्थित एक मैरेज लॉन में हुए उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री ने लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। कहा कि बाइक पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाकर ही चलें। यह अपनी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि सड़क हादसों को रोकना बड़ी चुनौती है। जनसहयोग के बिना यह संभव नहीं है। सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। सड़क पर चलते समय नियम का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जिले में दुर्घटना बहुल इलाकों को चिह्नित कर वहां साइनेज, ब्रेकर, रेडियम पट्टी, कैट आई सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं। आगे भी इस पर ध्यान रखा जाएगा। एसपी अशोक कुमार ने स्कूली बच्चों को यातायात नियम समझाते हुए उसका पालन करने की अपील की। कहा कि सड़क पर चलते समय खुद सुरक्षित रहें और दूसरों की भी सुरक्षा का ध्यान दें। एएसपी कालू सिंह व सीओ सदर संजीव सिंह कटियार ने यातायात माह के दौरान होने वाली गतिविधियों की रुपरेखा बताई। पुलिस कर्मियों को नियमों का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, एआरटीओ धनवीर यादव, इं. रमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, यातायात प्रभारी अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें