फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल-बिजली समस्या को लेकर कोटा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, VIDEO

चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पीने के पानी और बिजली की समस्या के मुद्दे पर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा समाजिक कार्यकर्ता दीपू शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कोटा ग्राम पंचायत के कई टोलों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है, कई स्थानों पर बिजली कटौती गंभीर समस्या बना हुआ है। अमवार बांध के निर्माण केे बाद कनहर नदी में जल संकट गहरा गया है, जिससे नदी किनारे के आदिवासी रहवासी, ग्रामवासियों और पशुओं को भारी परेशानी हो रही है। स्मार्ट/प्रीपेड विद्युत मीटर की जटिल व्यवस्था, गलत बिलिंग से भी उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल संकट, कोटा बाजार से छठ घाट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से अम्माटोला तक लिंक मार्ग अधूरा पड़ा हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। खेल मैदान के अभाव तथा भूमि क्रय-विक्रय में बिचौलियों की तरफ से की जा रही अनियमितताओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत कोटा की जनता वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग उदासीन बने हुए हैं। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में देकर शीघ्र जनता की समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आतिश चंद्रवंशी, अजय कुमार, राकेश, रामवचन, केशव गोंड, मोहन पनिका, कृपाशंकर प्रजापति, लवकेश प्रजापति, सुरेंद्र गोंड, मनीष शर्मा, मंजू, मुन्नी, फूलवंती, सोनी, रोहित आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें