देव दीपावली के धार्मिक आयोजन में भक्ति के स्वर अश्लीलता में बदल गए। ओबरा क्षेत्र के रेणुका नदी घाट पर आयोजित देव दीपावली कार्यक्रम में देर रात मंच पर अश्लील डांस किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।