उपचुनाव में मतदान से ठीक पहले करहल में अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म व हत्या की घटना को समाज कल्याण मंत्री डॉ. असीम अरुण ने बेहद गंभीर बताया है। कहा कि इस कांड ने सपा का सच उजागर कर दिया है। सपा के गुंडे भूल गए हैं कि यह अखिलेश नहीं, योगी जी की सरकार है। इस घटना के एक-एक दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सलखन में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने आए मंत्री डॉ. असीम अरुण ने कहा कि सपा को वोट देने से इंकार करने युवती के साथ ऐसी हरकत की गई। सपा जैसी राजनीतिक पार्टी चुनाव प्रभावित करने के लिए इस हद तक जा सकती है, यह बेहद गंभीर बात है। जनता ने ऐसे लोगों को पूरे सिरे से नकारा है, भविष्य में भी सिरे से नकारा जाएगा। समाजवादी पार्टी यह भूल गई है कि योगी जी की सरकार में प्रदेश में कानून का राज है। घटना में गिरफ्तार दोनों दोषियों को दंडित किया जाएगा। सरकार की ओर से परिवार को ताकत देने के लिए हर संभव काम किया जाएगा। डॉ. असीम अरुण ने कहा अभी सोनभद्र में हूं जल्द ही पीड़ित परिवार से मिला जाएगा और हर संभव मदद किया जाएगा।