फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत;video

अभिनव कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 02:01 PM IST

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गुरुदेव नगर निवासी सुरेंद्र कुमार पाल (22) पुत्र सियाराम पाल तथा राजगढ़ थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी मुन्ना (27) पुत्र रामअवध सोमवार को किसी कार्य से चंदौली जिले के चकरघट्टा गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वे करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे हाईवा की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि सुरेंद्र कुमार पाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मुन्ना को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें