सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव में बुधवार को बंधी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों अपने ननिहाल में आई थीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गईं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।