प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के वाहन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुभम सोनी और पंकज अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटना के बाद से ही फरार थे। पूछताछ के बाद उनका कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी अंकित मिश्रा को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।