फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में धू - धू कर जला ट्रेलर, देखें वीडियो

सोनभद्र के डाला चौकी क्षेत्र के बाजार स्थित ओवरब्रिज पर कोयला लदे ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन वाहन मंगाकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। कोयला लोड ट्रेलर ट्रक सिंगरौली मध्यप्रदेश से वाराणसी की तरफ जा रहा था स्थानीय ओवरब्रिज पर पहुंचते ही शार्ट सर्किट से केबिन में अचानक आग की चिंगारी निकलने लगी चालाक तत्काल ट्रक किनारे खड़ी कर पानी के लिए जा रहा था तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया धू-धू जल रहे ट्रक को देख हाईवे की एक लेने की वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए रुक गई। ट्रेलर चालक राजेश कुमार शाह पुत्र राम कृपाल शाह निवासी राजमिलन सिंगरौली मध्य प्रदेश ने बताया कि कोयला लेकर वह गोरखपुर के लिए जा रहा था कि ट्रेलर के केबिन मे अचानक आग लगता देख बूझाने के लिए पानी लेने के लिए नीचे उतर गया तो देखा कि आग केबिन में चारों तरफ फैल गया और विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड वाहन बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें