फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी प्रबंधन के आश्वासन पर 30 घंटे बाद खत्म हुआ ट्रैफिक जाम

बीजपुर-रेणुकूट मार्ग के सिरसोती पुनर्वास बाईपास पर लगा जाम करीब 30 घंटे बाद बुधवार अपराह्न एनटीपीसी प्रबंधन से वार्ता और मांगों पर सहमति बनने के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे एनटीपीसी रिहंद के ऐश डाइक बांध से राख लादकर आ रहा हाइवा पुनर्वास बाईपास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी चपेट में आने से गाय के दोनों पैर टूट गए। घटना के बाद पशुपालक और ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क पर आवागमन रोककर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।ग्रामीणों का कहना था कि पुनर्वास क्षेत्र में विस्थापित परिवारों के घर सड़क किनारे हैं। भारी वाहनों की तेज आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वाहनों से उड़ने वाली धूल के कारण लोगों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने घायल गाय के इलाज का पूरा खर्च उठाने, सड़क पर ब्रेकर बनवाने, नियमित पानी का छिड़काव कराने और जलनिकासी के लिए नाली बनवाने की मांग की। जाम के कारण रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप से पुनर्वास क्षेत्र और सिरसोती से शांतिनगर तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राख लदे ट्रक भी काफी देर तक फंसे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें